रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 29 सितंबर। शारदीय नवरात्र 22 सितंबर को प्रारंभ हो चुका है। इस दौरान शहर के सभी देवी मंदिरों में सुबह व मंदिरों में पूजा अर्चना के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं नवरात्र के छठवे दिन शहर के दुर्गा पंडालों से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां शामिल रही। कल सप्तमी के दिन पंडालों में मां दुर्गा विराजेंगी। दिन भर शहर में कलश यात्राओं का दौर अनवरत चलता रहा।
रायगढ़ शहर के करीब 50 से अधिक स्थानों पर अलग-अलग दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने दुर्गा पूजा की तैयारियां पूरी कर ली है। कई स्थानों में नवरात्र के पहले दिन से ही मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करके पूजा अर्चना का दौर शुरू हो चुका है। वहीं नवरात्र के छठवें दिन शहर के अलग-अलग पंडालों से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां शामिल रही। गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ दुर्गा समिति के पदाधिकारी कलश यात्रा के साथ राजापारा स्थित समझाई घाट जल लेने पहुंचे थे।
सप्तमी के दिन से ही शहर के बने भव्य पंडालों में मां दुर्गा विराजेंगी और तीन दिनों तक विधि विधान से पूजा अर्चना का दौर शुरू हो जाएगा।
शहर के स्टेशन चौक, सत्तीगुड़ी चौक, कोतरा रोड़ दशरथ पान ठेला, ढिमरापुर चौक, रामभांठा, बजरंग पारा, गौशाला पारा, जोहाल पैलेश के पास, हंड़ी चौक, पैलेस रोड़, गांजा चौक, गौरीशंकर मंदिर चौक, हटरी चौक, गांधी गंज, सांवडिया परिसर, चक्रधर नगर चौक, बोईरदादर, जूटमिल क्षेत्र के अलावा शहर के अलग-अलग स्थानों पर दुर्गा पूजा उत्सव के लिये भव्य पंडाल बनाया गया है। रात के समय यहां की सुंदरता देखते ही बनती है। रायगढ़ की दुर्गा पूजा उत्सव देखने आसपास के जिलों के अलावा पड़ोसी राज्य से भी हर साल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है और विजयादशमी के दिन शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर रावण दहन का किया जाता है।


