रायगढ़

खड़ी बोलेरो से बाइक की टक्कर, 2 मौतें
22-Sep-2025 6:53 PM
खड़ी बोलेरो से बाइक की टक्कर, 2 मौतें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 22 सितंबर। जिले में बीती रात कलश यात्रा देखने जा रहे बाइक सवार दो युवक सडक़ किनारे खड़ी बोलेरो पिकअप से जा टकराये। इस घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रामकुमार महंत ने जूटमिल थाने में रिपोर्ट करते हुए बताया कि बीती रात आठ बजे उसका बेटा पंकज महंत (21) खाना खाने के बाद कलश यात्रा देखने अपने एक साथी समीर दास बैरागी (19) के साथ बाइक पर निकला था। रामकुमार महंत ने बताया की रात करीब 9.30 बजे उसके बड़े बेटे भुवन दास महंत ने बताया की पंकज का पटेलपाली सब्जी मंडी के सामने मेनरोड पर एक्सीडेंट हो गया है।

इस सूचना के बाद मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि पंकज महंत और समीर दास बैरागी, राष्ट्रीय राजमार्ग मे बिना इंडीकेटर के सडक़ में खड़ी बोलेरो पीकप वाहन क्रमांक सीजी-13 एटी 3280 से जा टकराये। इस घटना के बाद दोनों युवकों को एम्बुलेंस से गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्रारंभिक जांच में ही मौके पर मौजूद चिकित्सक ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

सडक़ हादसे में दोनों युवकों की मौत हो जाने के बाद मृतक पंकज महंत के पिता रामकुमार महंत की रिपोर्ट पर जुटमिल पुलिस बोलेरो पीकप वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट