रायगढ़
नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी की अफसरों की तबादला सूची
20-Sep-2025 10:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजस्व अधिकारी प्रदीप मिश्रा की रायगढ़ वापसी
रायगढ़, 20 सितंबर। नगरीय प्रशासन विभाग में अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। पूर्व में रायगढ़ नगर निगम में रहे राजस्व अधिकारी प्रदीप मिश्रा वर्तमान में धमतरी नगर निगम में पदस्थ थे जिनका वापस रायगढ़ ट्रांसफर हुआ है। इसके साथ ही राजनांदगाव नगर निगम के सहायक लेखा अधिकारी राकेश नन्दे का भी तबादला रायगढ़ हुआ है। उल्लेखनीय है कि रायगढ़ नगर निगम के सेट अप के अनुसार अधिकारी व कर्मचारियों की कमी है विशेषकर राजस्व अधिकारी का पद रिक्त था तथा प्रभारी अधिकारी से काम चल रहा था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


