रायगढ़

करंट से युवक की मौत
19-Sep-2025 9:37 PM
 करंट से युवक की मौत

रायगढ़, 19 सितंबर। एक युवक 11 केवी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल बर्मन, पिता ब्रिज बर्मन, निवासी वार्ड 4, घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, साहिल बर्मन लाइट लगाने का काम कर रहा था। इस दौरान अनजाने में उसका हाथ ऊपर से गुजर रहे 11 केवी विद्युत तार से टकरा गया। तेज करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।


अन्य पोस्ट