रायगढ़

चोरी की दो बाइक संग आरोपी गिरफ्तार
01-Sep-2025 4:22 PM
चोरी की दो बाइक संग आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 1 सितंबर। जूटमिल पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में  कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पकड़ा गया आरोपी देवराज सिदार ने पूछताछ में न केवल कोडातराई से बाइक चोरी करना स्वीकार किया बल्कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन से एक और बाइक चोरी करने की भी बात कबूल की। मामला 22 अगस्त का है जब कोडातराई बस स्टैण्ड निवासी सतीश चौधरी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस घर के सामने से अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया था। घटना की रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में धारा 303(2) दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बोईरदादर चक्रधरनगर निवासी देवराज सिदार (35 वर्ष) पिता बृजलाल सिदार, मूल निवासी नावापारा मडवा, थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने कोडातराई स्टेशन से 6 अगस्त को पैशन प्रो बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।


अन्य पोस्ट