रायगढ़

नाबालिग से छेड़छाड़, युवक गिरफ्तार
28-Aug-2025 7:55 PM
नाबालिग से छेड़छाड़, युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 28 अगस्त। कोतरारोड पुलिस ने नाबालिग से छेडख़ानी के मामले में आरोपित युवक सागर कुमार साहू (25 वर्ष) निवासी किरोड़ीमल नगर रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटना की शुरुआत तब हुई जब पीडि़ता ने अपने परिजनों के साथ थाने में कल लिखित आवेदन देकर बताया कि पिछले दो सालों से आरोपी रास्ते में आते-जाते समय फब्तियां कसकर उसे परेशान करता था। परिजनों द्वारा समझाने के बाद भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। 26 अगस्त 2024 को आरोपी ने पीडि़ता के कोचिंग जाते समय रास्ते में गंदी नियत से छेड़छाड़ की। इस पर थाना कोतरारोड में धारा 74, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी को किरोड़ीमल क्षेत्र में घूमते हुए पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट