रायगढ़
एनटीपीसी लारा प्लांट के सामने हुआ हादसा
रायगढ़, 26 अगस्त। रायगढ़ जिले में सोमवार की रात गैस रिफलिंग करते समय गैस लिकेज होने की घटना में आधे दर्जन से अधिक मजदूर झुलस गए। इस घटना के बाद आनन-फानन में झुलसे हुए मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर ब्लाक के ग्राम छपोरा में सोमवार की रात 7 बजे एनटीपीसी लारा गेट के सामने स्थित एक दुकान में एनटीपीसी में काम करने वाले कई मजदूर गैस भराने पहुंचे थे। इस दौरान अचानक गैस लिक होने के चलते सिलेंडर में आग लग गई और मौके पर भदगड मच गई। इस दौरान आधे दर्जन से मजदूर झुलस गए। आनन फानन में 4 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें सरवानी निवासी खीरराम पटेल 36 साल, सक्ती निवासी शैलेन्द्र कुमार यादव 44 साल, बिहार का रहने वाला मंजय कुमार 22 साल, खरसिया सरवानी निवासी उपेन्द्र डनसेना 38 साल समेत 7 लेबर शामिल है। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से झुलसे कुछ मजदूरों को किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


