रायगढ़

बाइक चोर गिरफ्तार
26-Aug-2025 10:54 PM
बाइक चोर गिरफ्तार

रायगढ़, 26 अगस्त। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में विजुअल पुलिसिंग के तहत प्रतिदिन जिले के सभी थाना क्षेत्रों में हाइवे एवं शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार भूपदेवपुर पुलिस थाना के सामने नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी बिना नंबर प्लेट की एक सिल्वर-नीली मोटरसाइकिल पुलिस को दिखाई दी। वाहन रोककर पूछताछ करने पर चालक ने वाहन खरीदी-बिक्री का कोई सबूत नहीं दिया और अपना नाम पूरन लाल चौहान निवासी लेबड़ा बताया। उसके आपराधिक रिकार्ड के आधार पर शक गहराया और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने ग्राम जैमुड़ा से उक्त मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी पूरन लाल चौहान उम्र 29 वर्ष साकिन लेबड़ा थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की गई। आरोपी को वाहन चोरी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट