रायगढ़

अवैध रेत परिवहन, 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
25-Aug-2025 10:52 PM
अवैध रेत परिवहन, 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

रायगढ़, 25 अगस्त। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने सुबह अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार रेत के अवैध परिवहन की सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरायपाली बाजार चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 9 ट्रैक्टर बिना रॉयल्टी रेत का परिवहन करते पकड़े गए। वाहन चालकों द्वारा रॉयल्टी आदि को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर सभी पर धारा 106(1) के तहत कार्रवाई की गई है और सूचना खनिज विभाग को भी दी गई है। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध शराब, कबाड़ और बहुमूल्य खनिजों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट