रायगढ़

मवेशियों को मारी थी टक्कर, लापरवाही ट्रक चालक गिरफ्तार
22-Aug-2025 8:29 PM
मवेशियों को मारी थी टक्कर, लापरवाही ट्रक चालक गिरफ्तार

रायगढ़, 22 अगस्त। जूटमिल थाना क्षेत्र में तेज और लापरवाहीपूर्वक ट्रक चलाने से हुए हादसे में तीन मवेशियों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर बीएनएस सहित मोटर व्हीकल और पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की है।

मामला बीती रात का है जब ग्राम कोड़ातराई निवासी हरिशंकर साय ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 10.30 बजे ट्रक चालक ने साई बीज भंडार कोड़ातराई के सामने मेन रोड किनारे बैठे मवेशियों को तेज और खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही तीन मवेशियों की मौत हो गई जबकि चार मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।  सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक सुनील पैकरा (43) निवासी ग्राम फरसाकानी, थाना लैलूंगा को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। आरोपी चालक के खिलाफ थाना जूटमिल में  धारा 281 बीएनएस, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम की धारा 4, 10, 11 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट