रायगढ़

चोरी, एक नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
22-Aug-2025 8:25 PM
चोरी, एक नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 22 अगस्त। कोतवाली पुलिस ने सूने घर से गैस सिलेंडर और बर्तन चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है।

 मामला 1 अगस्त का है जब चांदनी चौक धोबीपारा निवासी ज्योति बरेठ अपने मायके ग्राम मदनपुर खरसिया गई थी। 17 अगस्त को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान के छत का एलबेस्टर टूटा हुआ है और घर में रखे दो गैस सिलेंडर, चूल्हा, चार पीतल के घघरा, एक पंखा, एक तराजू और कांसे की थाली समेत करीब आठ हजार रुपए का सामान चोरी हो गया है। उनकी शिकायत पर कोतवाली थाने में  धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान मुखबिर सूचना पर पुलिस ने संदेही चुडामणी उर्फ नानू बरेठ और एक किशोर को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ ज्योति बरेठ के सूने मकान में चोरी की थी। आरोपी चुडामणी उर्फ नानू बरेठ ने चोरी के बंटवारे में मिले एक गैस सिलेंडर, पंखा और तराजू का ठिकाना बताया। उसकी निशानदेही पर नाले किनारे झाडिय़ों से यह सामान बरामद किया गया।

आरोपी चुडामणी उर्फ नानू (20) निवासी चांदनी चैक धोबीपारा रायगढ़ को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि विधि से संघर्षरत किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। दो आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी की जा रही है।


अन्य पोस्ट