रायगढ़

नाले में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, पुलिस जांच में जुटी
12-Aug-2025 7:07 PM
नाले में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, पुलिस जांच में जुटी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धरमजयगढ, 12 अगस्त। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमृतपुर स्थित खर्रा घाट के कोरजा नाला में आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति कि लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। शव पर सफेद रंग का सैंडो बनियान तथा मटमैले रंग का डंडेदार बरमूडा पहना हुआ है। जानकारी के मुताबिक मृतक का शव कोरजा नाला के पास जामुन की झाडिय़ों में फंसा मिला। 

आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत पानी के तेज बहाव में बहकर आने या डूबने से हुई होगी। फिलहाल नाले का पानी कम हो चुका है।  धरमजयगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने अधीन ले लिया है और शव कि शिनाख्त सहित मामले की जाँच में जुट गई है।


अन्य पोस्ट