रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 9 अगस्त। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के बंजारी मंदिर के पास अज्ञात वाहन कि चपेट मे आने से बाइक सवार मजदूर कि मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार निकोदिन एक्का ग्राम सुरजुला घाघरा थाना तपकरा जिला जशपुर जो सिंघल प्लांट मे काम करता था आज दोपहर लगभग 1 बजे के आसपास बाइक से वापस अपने घर जा रहा था उसी समय बंजारी मंदिर के आगे ब्रेकर के पास अज्ञात वाहन ने बुरी तरह से ठोंक दिया जिससे बाईक सवार निकोदिन एक्का बुरी तरह से घायल हो गया था। घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। सडक़ हादसे मे निकोदिन एक्का को गंभीर चोट लगी थी।
राहगीरों कि मदद से तत्काल डायल 112 ने घायल को किरोड़ीमल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हॉस्पिटल में घायल के साथ मौजूद परिचितों से फोन पर बात करने पर बताया गया कि इलाज के दौरान निकोदिन एक्का की मौत हो गई है। शव को मरचूरी में रखा गया कल सुबह पुलिस रिपोर्ट के पोस्टमार्टम कि प्रक्रिया कि जाएगी।


