रायगढ़

पालीघाट सर्किल में शिकार की साजिश नाकाम
08-Aug-2025 11:35 PM
पालीघाट सर्किल में शिकार की साजिश नाकाम

रायगढ़, 8 अगस्त। रायगढ़ वनमंडल अंतर्गत पालीघाट सर्किल में बीती रात वन्यजीवों के शिकार की एक खतरनाक साजिश को वन विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, कुछ शिकारियों ने 11 हजार केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन से करीब 5 किलोमीटर तक नंगे तार बिछाकर जंगली सुवरों को मारने का जाल बिछाया था । 
ग्रामीणों की सक्रियता ने एक बार फिर वन्यजीवों की रक्षा में अहम भूमिका निभाई। जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी, उन्होंने तत्काल वन विभाग अधिकारी प्रेमा तिर्की को सूचित किया। अधिकारी ने रात में ही त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से सभी नंगे तारों को सुरक्षित रूप से हटवा दिया।

 


अन्य पोस्ट