रायगढ़

अवैध रेत भंडारण व परिवहन 2 चेन माउंटेड, 3 ट्रैक्टर जब्त
07-Aug-2025 4:15 PM
अवैध रेत भंडारण व परिवहन  2 चेन माउंटेड, 3 ट्रैक्टर  जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 7 अगस्त। कोतरारोड़ पुलिस ने एक युवती के अपहरण और रेप के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक प्रभात सिदार (20 साल) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।

मामले की जानकारी अनुसार, 4 अगस्त को  युवती ने थाना कोतरारोड़ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका जान-पहचान का युवक प्रभात सिदार पिछले दो वर्षों से एकतरफा प्रेम करता था। युवती ने बताया कि 3 अगस्त को प्रभात जबरन उसके घर में घुस आया और उसे पकडक़र खींचते हुए बाहर ले जाने लगा। जब परिवार वालों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की और धमकी दी कि अगर वह उसके साथ नहीं गई तो वह परिवार को जान से मार देगा। भयभीत होकर पीडि़ता उसके साथ मोटरसाइकिल में बैठ गई।

आरोपी प्रभात सिदार पीडि़ता को एक होटल ले गया, जहां जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 4 अगस्त को उसे जांजगीर होते हुए बिलासपुर ले जाने की कोशिश कर रहा था कि रास्ते में पुलिस की मौजूदगी देखकर आरोपी मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। पीडि़ता की शिकायत पर थाना कोतरारोड़ में  धारा 333, 351(2), 115(2), 138, 69 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक कुसुम कैवर्त और स्टाफ ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रभात सिदार (20 वर्ष) को जांजगीर-चांपा से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट