रायगढ़

फ्लाई ऐश के दलदल में धंसी गाय
03-Aug-2025 8:51 PM
फ्लाई ऐश के दलदल में धंसी गाय

रायगढ़, 3 अगस्त। ये तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। कोटमार गांव के पास एक गाय फ्लाई ऐश के दलदल में धँसी हुई है सिर्फ उसका सिर और गर्दन बाहर हैं, बाकी पूरा शरीर राख के दलदल में फँसा है। हाल ही में धनागर गांव में भी यही हुआ। कई मवेशी इसी राख में धँसकर मर गए और कोकड़ीतराई में तो हालत और खतरनाक हैं, वहाँ एक जलाशय को ही फ्लाई ऐश से पाटने की कोशिश की जा रही है।


अन्य पोस्ट