रायगढ़

नपं धरमजयगढ़ को करोड़ों के विकास कार्य की मंजूरी
03-Aug-2025 3:00 PM
नपं धरमजयगढ़ को करोड़ों  के विकास कार्य की मंजूरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 3 अगस्त। नगर पंचायत धरमजयगढ़ के विकास को एक नई दिशा और गति प्रदान करने हेतु डीएमएफ (जिला खनिज प्रतिष्ठान) मद से करोड़ों रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह स्वीकृति भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान के अथक प्रयासों, वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं सांसद राधेश्याम राठिया की सहमति और संकल्पशील नेतृत्व का प्रतिफल है। भाजपा सरकार के गठन के पश्चात् निरंतर विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। हाल ही में जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले कुछ ग्रामों की सडक़ों के निर्माण हेतु भी डीएमएफ मद से भारी भरकम राशि स्वीकृत की गई थी, जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होने वाला है।

अब नगर पंचायत को पहली बार डीएमएफ मद से प्राप्त हुई यह राशि नगर के समग्र और स्थायी विकास का आधार बनेगी। वहीं स्वीकृति प्राप्त होते ही नगर में विकास कार्यों की एक नई लहर दौड़ गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान, वित्त मंत्री ओपी चैधरी एवं सांसद राधेश्याम राठिया के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नगर के चतुर्दिक विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और किसी भी स्तर पर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। नगरवासियों को अब शीघ्र ही विकास की प्रत्यक्ष अनुभूति होगी। अब नगर पंचायत धरमजयगढ़ अब एक नवीन युग की ओर अग्रसर है -जहां विकास होगा सशक्त, समावेशी और सतत।


अन्य पोस्ट