रायगढ़

युवक ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात
30-Jul-2025 8:15 PM
युवक ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 30 जुलाई। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नटवरपुर में एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगा ली है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव को पीएम के लिये भिजवा दिया है।

सूत्रों से जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पचांयत झागुड़ा के आश्रित गांव नटवरपुर में एक युवक की लाश पेड़ पर लटकी हुईं मिली गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी सुचना दे दी।

पुलिस मौके पर पहुँच कर शव का पचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है की मृतक का नाम कृश धनवार (17) मृतक युवक अपने घर से रात करीब 9 बजे गांव में घूमने के लिए निकला था माता पिता मजदूरी का कार्य करते है और बाहर गए हुए थे सुबह आसपास के लोग नित्य क्रिया करने अपने घर से बाहर निकले तो कोषम के पेड़ पर लाश लटकती हुईं देखे जिसके बाद पुलिस को सूचना दिए युवक द्रारा लगाया गया फाँसी का कारण फिलहाल अज्ञात है।


अन्य पोस्ट