रायगढ़

मामूली विवाद पर वृद्ध की हत्या, गिरफ्तार
06-Jul-2025 7:57 PM
मामूली विवाद पर वृद्ध की हत्या, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 6 जुलाई। खरसिया क्षेत्र के ग्राम तुरेकेला में छ_ी कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। कार्यक्रम में शामिल अर्जुन खडिय़ा नामक युवक ने 65 वर्षीय केन्दाराम खडिय़ा की तलवार से हमला कर हत्या कर दी। घटना 3 जुलाई की रात की है, जिसके बाद खरसिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार भी जब्त कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर खरसिया न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए मृतक की बेटी सुकवारा बाई खडिय़ा ने थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज करायी। उसने बताया कि 3 जुलाई को उनके घर के पास संपत खडिय़ा के यहां छ_ी कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें गांव के कई लोग शामिल थे। उसी दौरान रात करीब सात बजे अर्जुन खडिय़ा और जगन्नाथ खडिय़ा के बीच हंसी-मजाक में विवाद हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित केन्दाराम खडिय़ा सहित जवाहर खडिय़ा, जीवन खडिय़ा, बुटीलाल और रामकुमार ने दोनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। लेकिन अर्जुन खडिय़ा गुस्से में वहां से चला गया।

कुछ देर बाद अर्जुन तलवार लेकर वापस लौटा और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को डराने-धमकाने लगा। केन्दाराम ने उसे फिर समझाया, लेकिन अर्जुन नहीं माना। थोड़ी देर बाद जब केन्दाराम पेशाब करने बाहर गये, तभी अर्जुन ने पीछे से उन पर तलवार से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही केन्दाराम की मौत हो गई। घटना के बाद अर्जुन तलवार लेकर फरार हो गया।

हत्या के इस मामले में थाना खरसिया में धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अर्जुन खडिय़ा को पकडऩे में सफलता पाई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली है। आरोपी अर्जुन सिंह खडिय़ा पिता स्व. रावना खडिय़ा उम्र 26 वर्ष साकिन तुरेकेला खडियापारा थाना को यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अर्जुन सिंह खडिय़ा, हमाली (मजदूरी) का काम करता था, उसका और मृतक केन्दाराम खडिय़ा का घर समीप है।


अन्य पोस्ट