रायगढ़
सुखे कुएं में गिरा 6 फीट का अजगर
27-Jun-2025 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 27 जून। जिले में हाथियों के हर मूवमेंट पर नजर रखते हुए ग्रामीणों को अलर्ट करने वाली हाथी मित्र दल छाल की टीम ने एक निजी कुएं में गिरे एक 6 फीट के अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार की शाम 4 बजे रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कटाईपाली निवासी सावन राठिया के सुखे कुएं में 6 फीट के अजगर गिर जाने की सूचना मिलते ही छाल क्षेत्र के हाथी मित्र दल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जहां आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुएं में गिरे अजगर का सुरक्षित ढंग से रेस्क्यू करके उसे कुएं से बाहर निकालकर जंगल में छोड़ा गया। इस दौरान हाथी मित्र दल के सदस्य प्रकाश भगत, जयलाल राठिया, दिवाकर राठिया, दिलीप भगत के अलावा गांव के अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


