रायगढ़

प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ व पेंशनरों ने सौंपा ज्ञापन
20-Jun-2025 3:22 PM
प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ  व पेंशनरों ने सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 20 जून। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालय तहसील मुख्यालय विकासखंड मुख्यालय में ज्ञापन सौंप कर शासन का ध्यान आकर्षण कराया। जिला मुख्यालय रायगढ़ में तहसील मुख्यालय में घरघोड़ा ,खरसिया ,धर्मजयगढ़ तमनार ,लेलूंगा ,पुसौर सभी जगहों पर ज्ञापन सौंपा गया।

 

इस अवसर पर पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मांगों के समर्थन में नारे लगाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे। घरघोड़ा में तहसीलदार मनोज गुप्ता ने मुख्य सचिव एवं मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन लिया।इस अवसर पर प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ घरघोड़ा के अध्यक्ष प्रांतीय सचिव जिला शाखा उपाध्यक्ष संभागीय उपाध्यक्ष जिला कोषाध्यक्ष जिला पदाधिकारी ब्लाक पदाधिकारी बड़ी संख्या में कर्मचारी पेंशनर उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट