रायगढ़
रायगढ़, 20 जून। हज- 2026 की घोषणा अगले माह होना संभावित है। अतरू जो अगले साल हज पर जाने के इच्छुक हैं, वे अभी से ही 31 दिसंबर 2026 तक की वैधतायुक्त इंटरनेशनल पासपोर्ट तैयार कर लें, ताकि वे हज कमेटी के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकें।
उक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान खान ने बताया कि रायगढ़ समेत पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में आजमीने हज के लिए जाने को इच्छुक रहते हैं, लेकिन समय पर पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज तैयार नहीं रहने के कारण वे आवेदन नहीं कर पाते हैं। इसके लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से सालभर पहले ही घोषणा कर दी जाती है, ताकि इच्छुक लोग अपना इंटरनेशनल पासपोर्ट सहित अन्य सभी दस्तावेज तैयार रखें। इस साल भी हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 01 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2026 की घोषणा जुलाई 2025 में किया जाना संभावित है।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए राज्य कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान खान सहित अन्य सदस्यों या छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर भी संपर्क किया जा सकता है।


