रायगढ़
एनएच-49 पर दो कारों में जबरदस्त टक्कर
19-Jun-2025 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 18 जून। रायगढ़-खरसिया नेशनल हाईवे 49 पर एक बड़ा सडक़ हादसा सामने आया है। खरसिया थाना क्षेत्र के कुनकुनी स्थित वेदांता कोल साइडिंग के पास स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
सूत्रों के मुताबिक, हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्विफ्ट कार का एयरबैग खुल गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। गनीमत यह रही कि अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो खरसिया से रायगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि स्विफ्ट कार रायगढ़ से खरसिया की ओर आ रही थी।
तभी अचानक वेदांता कोल साइडिंग के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


