रायगढ़

मरीन ड्राइव विस्तार पर बवाल
15-Jun-2025 7:05 PM
मरीन ड्राइव विस्तार पर बवाल

विरोध में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई महिलाओं की गिरफ्तारी

रायगढ़, 15 जून। मरीन ड्राइव विस्तार परियोजना के तहत कल प्रशासन ने पुलिस और नगर निगम की टीम के साथ मिलकर सैकड़ों घरों को तोडऩे की कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई को लेकर इलाके में भारी तनाव देखा गया। स्थानीय निवासियों में जमकर आक्रोश है। इस विपदा में पीडि़तों के साथ रायगढ़ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान ने अपनी टीम के साथ प्रशासन पर जोरदार हल्ला बोला, वहीं रानी को पुलिस बल ने 12 घण्टे के लिये गिरफ्तार कर लिया। 

लोगों का आरोप है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था और नोटिस के उनके घरों को तोड़ा जा रहा है। कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है जो बल का प्रयोग करते हुए विरोध करने वालों को हटाने में जुटा है। इस कार्रवाई का विरोध करने पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान समेत कई महिलाएं पुलिस हिरासत में ले ली गई हैं। रानी चौहान ने कहा क्या यही है सुशासन। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को अन्याय और तानाशाही करार दिया है। 


अन्य पोस्ट