रायगढ़

जिंदा जलकर ट्रेलर चालक की मौत, दूसरा गंभीर
13-Jun-2025 2:25 PM
जिंदा जलकर ट्रेलर चालक  की मौत, दूसरा गंभीर

ट्रेलर- ट्रक में हुई जोरदार भिड़ंत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़,  13 जून। गुरूवार की दोपहर ट्रेलरों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो जाने की घटना में एक ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा चालक गंभीर हो गया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के मुताबिक छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाटी के पास गुरूवार की दोपहर पौने 4 बजे के आसपास दो टे्रलरों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़त हो गई। अचानक घटी इस घटना के बाद देखते ही देखते दोनों ही वाहनों में भीषण आग लग गई जिससे एक चालक बजरंग मरकाम कटघोरा थाना क्षेत्र के रंवा गांव निवासी की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई वहीं दूसरे चालक को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायल की शिनाख्त नही हो सकी है।  इस घटना की जानकारी मिलते ही छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए हैं। 


अन्य पोस्ट