रायगढ़
खरसिया में बीती रात हुई घटना, कुछ आरोपी पुलिस हिरासत में
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 4 जून। खरसिया विधानसभा क्षेत्र में शहरी इलाके में बीती रात तीन पुलिस वालों के साथ कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा सडक़ के बीचो-बीच दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट के मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं चूंकि मामला कल हुए पंजाब व बैगलोर के बीच आईपीएल मैच के बाद सट्टे से जुड़ी कार्रवाई की जांच को लेकर जुड़ा हुआ है और इसमें पुलिस पूछताछ के दौरान सटोरियों ने सिपाहियों से अभद्रता दिखाते हुए धक्का-मुक्की कर मारपीट कर दी थी।
खरसिया शहर के बीचो-बीच हुई इस मारपीट मामले में दस से अधिक लोग शामिल थे जो समाज विशेष से जुड़े थे और कुछ का लिंक महादेव सट्टा एप से भी जुड़ा है और इसलिय पुलिस इस मारपीट के मामले में पहले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के लिये अलग-अलग टीमें बनाते हुए धर पकड़ में जुट गई है और अपनी किरकिरी को बचाने के लिये कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहा है।


