रायगढ़
जिला अस्पताल के ट्रांसफार्मर में लगी आग
12-May-2025 3:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पुराने एंबुलेंस - कबाड़ खाक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 12 मई। रविवार की दोपहर जिला अस्पताल में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। आगजनी की इस घटना में कुछ पुरानी एंबुलेंस गाडिय़ों के अलावा बरसों से पड़े कुछ पुराने कबाड़ जलकर खाक हो गए है। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


