रायगढ़
पत्रकार राजकुमार गुप्ता के निधन पर
06-May-2025 4:29 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महापौर ने शोक जताया
रायगढ़, 6 मई। वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार गुप्ता के निधन पर महापौर जीवर्धन ने शोक जताया। महापौर जीवर्धन चौहान ने जारी शोक संदेश में कहा - बिलासपुर से प्रकाशित दैनिक बिलासपुर टाइम्स के संवाददाता रहे वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार गुप्ता का निधन मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने आकाशवाणी में भी अपनी सेवाएं दी है। महापौर ने कहा -दुख की इस घड़ी में वे परिवार जनों के साथ है। परमात्मा के चरणों में उन्हें स्थान मिले। ईश्वर परिवार जनों को दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे