रायगढ़
गबन : फरार तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार
21-Apr-2025 6:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 21 अप्रैल।थाना चक्रधरनगर पुलिस को वर्ष 2023 में दर्ज गबन के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
पुलिस ने ग्राम कलमीडीपा जुर्डा के निवासी प्यारेलाल संवरा , सुनील कुमार भोय और श्याम मिंज को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध स्थायी वारंट न्यायालय से जारी हुआ था, जिनकी तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। विशेष अभियान के तहत तीनों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


