रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 21 अप्रैल। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में कार्रवाई की गई।
पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम तराईमाल स्थित ‘अपना ढाबा’ में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री हेतु रखी गई है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहाँ नारायण निषाद (उम्र 30 वर्ष), निवासी उज्जलपुर थाना पूंजीपथरा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नीले रंग के झोले में रखी 29 नग गोवा स्पेशल विस्की (180उस प्रति शीशी) बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 5220 उस व अनुमानित कीमत 3,480 बताई गई है।
ग्राम गेरवानी डीपापारा में भी पुलिस को अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिली। दबिश के दौरान सत्येन्द्र राम (उम्र 32 वर्ष) के घर से लगभग 6 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।


