रायगढ़

शादी का झांसा-रेप, आरोपी यूपी से बंदी
21-Apr-2025 3:32 PM
शादी का झांसा-रेप, आरोपी यूपी से बंदी

रायगढ़, 21 अप्रैल। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाकर पीडि़ता को मारपीट कर भगा देने का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के बाद यूपी से गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।   पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट लिखाते हुए बताया था कि वर्ष 2023 में आरोपी चंदू यादव से परिचय हुआ था, जब वह रायगढ़ में किराए के मकान में रह रहा था। मई 2023 से आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे सम्बलपुर (ओडिशा) ले गया। अगस्त 2024 दिया और खुद आसनसोल चला गया। फरवरी 2025 में आरोपी ने अपने गांव में शादी करने की बात कही, लेकिन रिपोर्ट करने पर पीडि़ता को आपत्तिजनक फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। पीडि़ता के आवेदन पर महिला थाना रायगढ़ में धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने समूची घटना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी की तलाश में उत्तर प्रदेश भेजा गया, जहां से उसे अभिरक्षा में रायगढ़ लाया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट