रायगढ़

गर्मी में युवक संघ प्यासे को पिला रहे शरबत
20-Apr-2025 7:07 PM
गर्मी में युवक संघ प्यासे को पिला रहे शरबत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 20 अप्रैल। रायगढ़ युवक संघ बीते पांच साल से ठंडे पानी के साथ-साथ ठंडा शरबत लोगों को पिलाते हैं।

रायगढ़ के रामनिवास टाकीज चौक में युवक संघ द्वारा पहले ठंडा पेयजल गर्मी में प्यासे लोगों को पिलाया जाता था और अब दो साल से आम पानी के रूप में ठंडा शरबत शहर के लोगों को पिलाया जा रहा है। सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक निबार्ध सेवा के रूप में युवक संघ के मुख्य संचालक सुरेश गोयल और उनके परिवार के अलावा उनके साथियों द्वारा बकायदा बारी-बारी से सूखे गलों को तर किया जाता है इतना ही नहीं बच्चों से लेकर बुढ़े तक इसका फायदा उठाते हैं। सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक कम से कम पांच हजार से भी अधिक जनता इस गर्मी में प्यास बुझाती है।

इस पूरे मामले में युवक संघ के प्रमुख सुरेश गोयल का कहना है कि दानवीर स्व. किरोड़ीमल की इस नगरी में पहले लोग हर चैक-चैराहों में गर्मी के दिनों में पिलाउ लगाते थे जिससे प्यासे लोगों को शहज रूप में पेयजल उपलब्ध हो जाता था लेकिन अब यह परंपरा लगभग बंद सी हो गई है और युवक संघ ने पांच साल पहले ठंडा जल से जनता सेवा के लिये शुरूआत की और अब दो साल से शरबत के रूप में 42 डिग्री में प्यास से तड़पते लोगों की प्यास बुझाने के लिये यह सेवा कर रहा है इसके लिये उनका परिवार और दोस्त यार जुटे रहते हैं और इसके लिये कोई चंदा नही लिया जाता बल्कि सभी मिलकर निरंतर इस पेयजल पिलाने की सेवा में जुटे रहते हैं।


अन्य पोस्ट