रायगढ़
गबन के फरार तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार
20-Apr-2025 7:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 20 अप्रैल। गबन के मामले में फरार चल रहे तीन स्थायी वारंटियों को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिलेभर में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चक्रधरनगर पुलिस को वर्ष 2023 में दर्ज गबन के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने कलमीडीपा जुर्डा के निवासी प्यारेलाल संवरा, सुनील कुमार भोय और श्याम मिंज को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध स्थायी वारंट न्यायालय से जारी हुआ था, जिनकी तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। विशेष अभियान के तहत तीनों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


