रायगढ़
ट्रेलर से टकराई बाईक, चालक की मौत
09-Apr-2025 5:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 9 अप्रैल। तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत झिंगोल गांव के पास बीती रात सडक़ हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादसा रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मृतक की पहचान झिंगोल निवासी दुर्जन सिंह राठिया, पिता करम सिंह राठिया (55 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्जन सिंह बीती रात तमनार से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी बाइक एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


