रायगढ़

जर्जर सडक़, ग्रामीण आंदोलन की कर रहे तैयारी
09-Apr-2025 11:49 AM
जर्जर सडक़,  ग्रामीण आंदोलन की कर रहे तैयारी

रायगढ़,  8 अप्रैल। जिले के लैलूँगा विकासखंड में जर्जर सडक़ से परेशान अब ग्रामीण आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

रायगढ़ जिले के लैलूंगा से तमनार को जोडऩे वाली और लैलूंगा ब्लॉक मुख्यालय से तोलगे क्षेत्र को जोडऩे वाली मुख्य सडक़ जो कुंजारा तोलगे मिलूपारा तक का निर्माण लैलूंगा क्षेत्र के लिए प्रमुख और आवश्यक सडक़ों में एक है। इस सडक़ पर पिछले कई वर्षों से कोई निर्माण नहीं हुआ है, जिस वजह से आवागमन में काफी प्रभावित रहता है।

ग्रामीणों का कहना है कि उबड़-खाबड़ सडक़ में प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं। स्कूली बच्चों को आवागमन से काफी ज्यादा परेशानी होती है। सडक़ किनारे व्यापार करने वाले व्यापारियों को धूल के गुबार से स्वास्थ्य सहित व्यापार में भी खासा असर हो रहा है। सडक़ पूरी तरह खस्ताहाल हो चुका है। गर्मी में धूल के गुबार से परेशान हैं तो बरसात में सडक़ में गड्ढा है या गड्ढे में सडक़ है पता नहीं चलता 10 मिनट का सफर 1 घंटे में पूरा करना पड़ता है।

मुख्य मार्ग होने की वजह से इस सडक़ की मांग भी ग्रामीणों द्वारा की जाती रही है। ग्रामीणों द्वारा कई बार अधिकारियों से लेकर विधायक -मंत्रियों से गुहार लगाई जा चुकी है। परंतु आज तक सडक़ नहीं बन सकी। अब ग्रामीण आंदोलन की तैयारी में है, बहुत जल्द सडक़ बनाने की मांग को लेकर सडक़ पर बैठेंगे। जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा।


अन्य पोस्ट