रायगढ़

नवदुर्गा प्लांट में हादसा, क्रेन का पट्टा टूटा, घायल की इलाज के दौरान मौत
06-Apr-2025 8:41 PM
नवदुर्गा प्लांट में हादसा, क्रेन का पट्टा टूटा,   घायल की इलाज के दौरान मौत

रायगढ़, 5 अप्रैल। जिले में शनिवार के तडक़े नवदुर्गा प्लांट में काम करते समय घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, रामजी भुईया 30 साल कल रात 10 बजे सराईपाली के पास स्थित नवदुर्गा प्लांट में काम करने गया हुआ था। जहां सुबह 5 बजे के आसपास क्रेन का पट्टा टूटने से उसमें लगा लोहे का हुक नीचे सीधे रामजी के बंध और हाथ की चपेट में आने से चोट लग गई। बाद में उसे तत्काल उपचार के लिये सुबह 5:45 बजे पहले केजीएच अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान सुबह 7 बजे उसकी मौत हो गई।  बहरहाल श्रमिक की हादसे में मौत हो जाने के बाद पोस्टमार्टम उपरांत शव अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंपते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


अन्य पोस्ट