रायगढ़

उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
05-Apr-2025 2:26 PM
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़ , 5 अप्रैल।
पुलिस सूत्रों के अनुसार उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने  आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम तथा अनुविभागीय अधिकारी सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में थाना घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस की सक्रियता के चलते गंभीर  वारदात महज कुछ घंटों में सुलझा ली गई और आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया गया।

घटना 3 अप्रैल को उस वक्त हुई जब वार्ड क्रमांक 2 घरघोड़ा निवासी रघुनाथ हलवाई उर्फ राजा अपने दोस्त हुकेश्वर बहिदार उर्फ रिंकु के साथ ग्राम बहिरकेला निवासी विजित सिंह राजपूत उर्फ गोलू के घर उधारी की रकम मांगने पहुंचा था।


 

पुलिस विवेचना के दौरान गवाहों के बयान और तथ्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 109(2) बीएनएस भी जोड़ी गई। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी विजित सिंह ठाकुर उर्फ गोलू, 34 साल निवासी बहिरकेला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपराध करना स्वीकारते हुए घटना में प्रयुक्त चाकू को भी पुलिस के समक्ष पेश किया, जिसे गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।    


अन्य पोस्ट