रायगढ़

रायगढ़, 24 नवंबर। भाजपा जनपद अध्यक्ष सहोद्रा राठिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने थाना घरघोड़ा में पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन पर चोरी रोकने में असफल रहने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
घरघोड़ा क्षेत्र में हाल के महीनों में चोरी की घटनाओं में तेजी आई है। स्थानीय लोग इस बढ़ती असुरक्षा से परेशान हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा सरकार में भी उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इससे जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष गहराता जा रहा है।
कांग्रेस का अप्रत्यक्ष समर्थन?
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान यह भी खबर सामने आई कि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इस आंदोलन को अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन दिया है। हालांकि कांग्रेस ने इसे जनता के मुद्दों के प्रति समर्थन बताया है।