रायगढ़

6 जुआरी पकड़ाए
28-Oct-2024 3:31 PM
6 जुआरी पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 28 अक्टूबर। बीती रात चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुरानी बस्ती के गली रोड इलाके में छापा मारा गया। इस कार्रवाई के दौरान 6 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। 

जुआ फड पर गिरफ्तार जुआरियों में राहुल राठौर, रमेश राठौर,  हितेश राठौर, आयुष राठौर, अरुण राठौर सभी पुरानी बस्ती खरसिया, लक्ष्मीनारायण साहू  खरसिया शामिल है। इन सभी आरोपियों के पास से कुल 22,170 नकद राशि, 52 पत्तों का ताश सेट, और एक प्लास्टिक बोरी बरामद की गई, जिन्हें मौके पर मौजूद गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (निषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट