रायगढ़

ओद्योगिक माल ढुलाई के वाहनों से हो रही मौतें
27-Oct-2024 8:49 PM
ओद्योगिक माल ढुलाई के  वाहनों से हो रही मौतें

कांग्रेस ने जताई चिंता

रायगढ़, 27 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला व प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि  शहर के चारों ओर बने बाई पास रोड रिंग रोड में आये दिन कई किलोमीटर तक भारी वाहनों के जाम लगने की वजह से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते इन मार्गों में दुर्घटनाओं का भी नित्य होना देखा जा रहा है। लोग आहत भी हो रहे हैं व वाहनों की चपेट में आकर जान भी गवाँ रहे हैं, वहीं इन मार्गों पर रफ्तार का कहर भी जारी रहता है।भारी वाहनों की रफ्तार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश करने पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की होनी चाहिए, वहीं ये वाहन चालक 60 किलोमीटर की तेज रफ्तार रखते है जिस कारण भी घटनाएँ बढ़ रही हैं। लंबे जाम की वजह नो एंट्री कहीं होती है तो कहीं वाहनों से चेकिंग के बहाने अवैध वसूली भी होती है।

आजकल ड्राइवर संघ बनाकर भी पर्चियां काटने पर भी वसूली कर्ताओं और वाहन चालकों के बीच तू तू मैं मैं होना भी देखा गया है इन सब के कारण छोटे वाहनों को इन सडक़ों में गुजरने और जाम में लंबा इंतजार करना देखा गया हूं इस और व्यवस्था बनाने में जिला प्रशासन ट्रैफिक पुलिस की भी उदासीनता देखने को मिल रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के नेता द्वय अनिल शुक्ला और शाखा यादव ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सुचारू व्यवस्था किए जाने की मांग इस विज्ञप्ति के माध्यम से की है। वहीं कोतरा रोड पर बने आरओबी के नंदेली मार्ग जोरापाली के चौराहे पर हुई दुर्घटना में गई ग्रामीणों की जान  के लिए उक्त स्थल पर वाहनों की गति नियंत्रक और ब्लैक स्पॉट बनाए जाने का आग्रह प्रशासन से करते हुए सुझाव दिया है कि दाएं व बाएं और से वाहनों को मुडऩे के लिए उचित गतिरोध बनाए जाएं।

ताकि ऐसी जानलेवा घटनाएं दोबारा न हो पाए व ट्रांसपोर्ट नगर की ओर उतरने वाले सडक़ पर भी गतिरोध रात्रिकालीन वाहन चालकों को परेशानी न हो, अतएव रेडियम आदि से भी ये स्थल चिन्हांकन हो सकें व विद्युत की भी पर्याप्त व्यवस्था हो। 


अन्य पोस्ट