रायगढ़

बालक के जेब में रखा मोबाइल फूटा
13-Oct-2024 6:28 PM
बालक के जेब में रखा मोबाइल फूटा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायगढ़, 13 अक्टूबर। रविवार की सुबह रायगढ़ शहर के केवड़ाबाडी बस स्टैण्ड में नाबालिग की जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट हो गया। इस घटना में  15 वर्षीय बालक बेहोश हो गया। उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ में दशहरे के बाद दुर्गा विसर्जन की झांकी के लिए बाजे वाली टीम को ओडिशा से बुलाया गया था।  जिस गाड़ी में टीम आई थी, उस गाड़ी का ड्राइवर उमाकांत सोना ओडिशा राज्य के हीराकुंड का निवासी है।

उमाकांत सोना ने बताया कि वह अपने 15 वर्षीय नाबालिग भांजे को भी अपने साथ रायगढ़ घूमाने लाया था। इसी बीच आज सुबह उमाकांत का नाबालिगभांजा अपनी जेब में मोबाइल रखा हुआ था। अचानक मोबाइल से धुआं निकलने लगा फिर ब्लास्ट हो गया। जिससे नाबालिक का पेंट जल गया और उसके हाथ की उंगली में भी चोट आई। मोबाइल ब्लास्ट के धुएं से नाबालिग बेहोश हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उमाकांत सोना ने बताया कि वह ओडिशा से प्रोग्राम करने रायगढ़ आए है। उनके भांजे ने भी उन्हें घूमाने ले जाने के लिए कहा तो वे उसे घूमाने लेकर आए। आज सुबह भांजे का मोबाइल ऑटोमेटिक गर्म होकर उसकी जेब में फट गया। इसके धुएं से भांजा बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


अन्य पोस्ट