रायगढ़

घर घुसकर महिला से छेडख़ानी, दो गिरफ्तार
15-Sep-2024 7:04 PM
घर घुसकर महिला से छेडख़ानी, दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 15 सितंबर। खरसिया पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेडख़ानी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।

पीडि़त महिला ने कल खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर में जब वह घर पर अकेली थीं और घर का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था, तभी विनोद राठिया और ओमकार डनसेना घर में घुस आए। दोनों ने कमरे में आकर महिला से अशोभनीय बातें की और उनकी बेइज्जती करने की नीयत से उन्हें पकडऩे का प्रयास किया। महिला के जोर से चिल्लाने पर दोनों वहां से भाग गए। घटना के बाद महिला ने अपने पति को फोन करके घर बुलाया और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

महिला की शिकायत के आधार पर महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(1)(पप), 76, और 331(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

टीआई कुमार गौरव साहू ने अपनी टीम के साथ आरोपियों विनोद राठिया और ओमकार डनसेना के घरों पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस ने इन आरोपियों को छेडख़ानी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।


अन्य पोस्ट