रायगढ़

तीन सहायक उप निरीक्षकों को मिली पदोन्नति
07-Sep-2024 8:50 PM
तीन सहायक उप निरीक्षकों को मिली पदोन्नति

रायगढ़, 7 सितंबर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर से जारी आदेश रायपुर, 3 सितंबर के तहत विभिन्न जिलों में पदस्थ सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दिया गया है। पदोन्नत के तहत जिला पुलिस रायगढ़ के तीन सहायक उप निरीक्षक- संध्यारानी कोका, कुसुम कैवर्त और दिनेश कुमार मिंज को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई।

आदेश के फलस्वरूप कल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने इन तीनों सहायक उपनिरीक्षकों के कंधे पर स्टार लगाया गया और पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गई।


अन्य पोस्ट