रायगढ़

करंट से महिला की मौत
22-Aug-2024 2:35 PM
करंट से महिला  की मौत

रायगढ़, 22 अगस्त। रायगढ़ जिले बुधवार की दोपहर करंट की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले को जांच में ले लिया है। उक्त घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मेढरमार निवासी महिला दुर्गा सिदार बुधवार की दोपहर 2 बजे के आसपास कुंए के पास नहाने गई थी। बाद ट्यूबवेल बंद करने गई थी इसी बीच करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जब तक महिला के परिजनों को लगी तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला की करंट से मौत हो जाने के बाद परिजनों ने डायल 112 के अलावा धरमजयगढ़ थाने में मामले की जानकारी। जिसके बाद मौके पर पहुंची धरमजयगढ़ पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है।


अन्य पोस्ट