रायगढ़

आयुक्त को आवारा मवेशी देने कांग्रेसी गए निगम दफ्तर
17-Aug-2024 4:57 PM
आयुक्त को आवारा मवेशी देने कांग्रेसी गए निगम दफ्तर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 17 अगस्त।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में गौ सत्याग्रह कार्यक्रम हुआ। जिला कांग्रेस भवन से गौवंश लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के विरोध में जोशीले नारे लगाते हुए निगम कार्यालय की तरफ बढ़े। काफिले में पुलिस बल भी बड़ी संख्या में थी। इसके बावजूद भी कमिश्नर कार्यालय तक मवेशी लेकर पहुंच गए, जहां कमिश्नर चेम्बर तक गौवंश ले जाने की कोशिश में पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई।

स्थिति न सम्हलते देख तहसीलदार और एसडीएम को भी वहां जाना पड़ा। चूंकि सत्याग्रह का यह कार्यकम सांकेतिक था। कार्यकर्ताओं ने कमिश्नर से मिलने की बात कही, लेकिन उन्होंने अपने एसी चेम्बर से बाहर निकलना भी उचित नहीं समझा। गौवंश सत्याग्रह की सूचना पूर्व में ही कांग्रेस कार्यालय द्वारा कमिश्नर को दिए जाने के उपरांत भी उनके द्वारा चेम्बर से बाहर आकर सुपुर्दगी न लेने से कांग्रेसजन आक्रोशित थे। वहीं पुलिस प्रशासन ने जबरिया शान्तिपूर्वक सत्याग्रह रोकने से भी अनिल शुक्ला ने खाकी वर्दीधारियों को दो टूक लहजे में कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़ी लड़ाई में अंग्रेजों से कभी नहीं डरी, न ही झुकी तो आज भी ये लड़ाई गौवंश व आम जनता के हितों की है तो हम आज क्यों डरेंगे, दमन के आगे नहीं झुकेंगे।

गौवंश सत्याग्रह कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला, हरेराम तिवारी प्रदेश प्रवक्ता, जिला कांग्रेस ग्रामीण प्रभारी महामन्त्री विकास शर्मा, शेख सलीम नियारिया, जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री शाखा यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार, राकेश पांडेय प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस, रानी चौहान अध्यक्ष महिला कांग्रेस, वसीम खान लोकसभा अध्यक्ष आईटी सेल, आशीष जायसवाल अध्यक्ष युवक कांग्रेस, विनोद कपूर प्रवक्ता जिला कांग्रेस, आरिफ हुसैन, संतोष चौहान, संजय देवांगन, संतोष बोहिदार, रवि पांडेय, आशीष शर्मा, सौरभ अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, अनुराग गुप्ता, भरत तिवारी, सोनू पुरोहित, आकाश समुद्रे, देव साहू, शिव चौहान, अरुणा चौहान, रेखा वैष्णव, शेर खान, संतोष सिंह राजपूत, पदमा चौहान  उपस्थित थे।

कांग्रेस के प्रदर्शन की घोषणा से जागा निगम
शहर में मवेशी सडक़ों पर स्वच्छन्द घूमते आसानी से मिल जाएंगे स मवेशीयो के सडक़ पर रहने की वजह से दुर्घटनाये हो रही है स इस मामले में कांग्रेस के प्रदर्शन की घोषणा के बाद नगर निगम जागा है और सडक़ों पर घूम रहे मवेशीयों को पकडऩे अभियान छेड़ा हैस सडक़ों पर घूमने एवं बैठकर यातायात बाधित करने वाले आवारा मवेशियों को निगम की टीम द्वारा पकड़ कर गौठान में रखा जा रहा है। काऊ कैचर लेकर इंजीनियर, सफाई दरोगा सहित निगम टीम द्वारा मुख्य मार्गों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसमें काशीराम चौक से छातामुड़ा चौक होते हुए मिनिमाता चौक एवं छातामुड़ा चौक से अमलीभौना होते हुए कोतरा रोड थाना चौक, ढिमरापुर चौक, सतीगुड़ी चौक, कोतरा रोड होते हुए थाना चौक तक लगातार टीम द्वारा भ्रमण किया जा रहा। भ्रमण के दौरान सडक़ों पर बैठकर यातायात बाधित करने वाले मवेशियों को पकडक़र संबलपुरी शहरी गौठान ले जाया जा रहा है। टीम में मवेशी पकडऩे के लिए 6-6 लेबर रखा गया है।

मवेशी मालिकों पर जुर्माना
निगम प्रशासन द्वारा मवेशी मालिकों पर जुर्माना भी किया जा रहा है। निगम द्वारा जारी किया गया फोन नंबर 07762222911, मोबाइल नंबर 9424291425 पर एवं निदान 1100 के माध्यम से मिली शिकायत पर भी तत्काल कार्रवाई कर आवारा मवेशियों को पकडक़र गौठान पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट