महासमुन्द

अब लोकल कक्षाओं की पढ़ाई स्कूल शुरू, बच्चों के स्कूल आने से लौटी स्कूलों की रौनक
03-Sep-2021 4:04 PM
अब लोकल कक्षाओं की पढ़ाई स्कूल शुरू, बच्चों के स्कूल आने से लौटी स्कूलों की रौनक

स्कूलों में की गई है रोस्टर सिस्टम से विद्यार्थी का चयन कर बैठने की व्यवस्था 

कोविड के गाइडलाइन के अनुसार 50 प्रतिशत बच्चों को ही बुलाया जा रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 सितम्बर।
प्राइमरी कक्षाएं, आठवीं, दसवीं व बारहवीं की ऑफ लाइन पढ़ाई के बाद अब लोकल कक्षाओं की पढ़ाई स्कूल विभाग ने कल गुरूवार से शुरू कर दी है। इन बच्चों के स्कूल आने से स्कूलों की रौनक बढ़ गई है। 

स्कूलों में अब कोविड गाइडलाइन के अनुसार कक्षा छठवीं, सातवीं, नवमीं व ग्यारवहीं कक्षाओं की पढ़ाई शुरू हो गई। पहले दिन बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। बच्चे मास्क लगाकर स्कूल पहुंचे थे। स्कूल प्रबंधन ने भी पालकों की सहमति पत्र के साथ बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिया। 

स्कूल में प्रवेश के पूर्व बच्चों को सेनिटाइजर कराकर उनका तापमान मापा, फिर कक्षा में प्रवेश दिया गया। इस तरह कोविड संक्रमण के चलते पूरे 15 महीने बाद इन कक्षाओं की पढ़ाई अब ऑफलाइन शुरू हो गई है। नए निर्देश के अनुसार 50 प्रतिशत के साथ बच्चे स्कूल आएंगे। ऑफ लाइन के अलावा ऑनलाइन में भी शिक्षक बच्चों के पढ़ाएंगे।

बच्चों ने पहले ही दिन कल स्कूल आते ही अपने आंकलन की परीक्षा दी। बच्चे स्कूल में मास्क लगाकर एक बेंच पर एक बच्चे के हिसाब से बैठे। प्रवेश के पूर्व इन बच्चों के हाथों को सैनिटाइज कराया गया और तापमान मापने के बाद प्रवेश दिया गया। हालांकि पहले दिन कम बच्चे दिखे आज भी बच्चों की तादात कम ही दिखी। कोविड के गाइडलाइन के अनुसार 50 फीसदी बच्चों को ही बुलाया जा रहा है। 

इस संबंध में आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य एस चंद्रसेन का कहना है कि कक्षा नवमीं की क्लास गुरूवार से शुरू हो गई है। बच्चे अपने पालक की सहमति लेकर स्कूल आ रहे हैं।
 मालूम हो कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों में ऑड इवन फॉर्मूला लागू किया गया है। इसके तहत जो बच्चे कल गुरूवार को स्कूल आए थे वे शुक्रवार को स्कूल नहीं आए हैैं। इसके लिए स्कूलों में रोस्टर सिस्टम से विद्यार्थी का चयन कर बैठने की व्यवस्था की गई है।
 


अन्य पोस्ट