महासमुन्द

गांजा जब्त, एमपी के तीन तस्कर गिरफ्तार
05-Feb-2026 4:01 PM
गांजा जब्त, एमपी के तीन तस्कर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 फरवरी। जिला एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स ने अवैध मादक पदार्थ गांजा पर कार्रवाई करते हुए कल तीन अंतरराजीय  तस्करों को गिरफ्तार किया है। बागबाहरा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.265 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत बाजार पुलिस ने 2लाख, 63 हजार 250 रुपए आंकी है।

गौरतलब है कि साल 2026 के प्रारंभ से लेकर अब तक कुल 2152.981 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमत 10 करोड़, 73 लाख, 87 हजार 358 रुपए है, बरामद कर 74 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन 74 आरोपियों में से 58 आरोपी दीगर राज्य के हंै।  बुधवार को गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी कीमती लगभग 90 हजार रुपए, नगदी रकम 5400 रुपए एवं 04 नग मोबाइल कीमती 20500 रुपए भी पुलिस ने बरामद किया है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा है कि एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई के तहत् जिला की पुलिस लगातार चेंकिंग व कार्रवाई कर रही है। बताया कि इसी दरमियान कल मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को नीले रंग की में सवार होकर ओडि़शा से महासमुंद की ओर आते पाया। घेराबंदी कर संदेही से पूछताछ के बाद वाहन में रखे सामग्री की जांंच की गई तो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिस पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए थाना बागबाहरा में आरोपियों से 5.265 किलो ग्राम गांजा कीमती 2 लाख, 63 हजार 250 रुपए के अलावा परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन, चार नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल तथा नगदी रकम जब्त किया गया है। तीनों आरोपियों को धारा 20बी व धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफतार आरोपियों में अनिश डागौर, निहाल अनवाल, हिमांशु बेल सभी निवासी मध्यप्रदेश शामिल हैं। 


अन्य पोस्ट