अंतरराष्ट्रीय

'आज पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे जेडी वेंस', अमेरिकी मीडिया का दावा
21-Apr-2026 12:22 PM
'आज पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे जेडी वेंस', अमेरिकी मीडिया का दावा

अमेरिकी मीडिया का कहना है कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस मंगलवार को पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे.

अमेरिकी न्यूज़ वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी सूत्रों के हवाले से कहा है कि जेडी वेंस मंगलवार को अमेरिका में सुबह होने तक निकल जाएंगे.

सीएनएन को सूत्रों ने बताया कि अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत का दूसरा दौर बुधवार को इस्लामाबाद में होना है.

जबकि ईरान ने इस बातचीत में शामिल होने को लेकर तस्वीर साफ़ नहीं की है.

कुछ समय पहले व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक संदेश एक्स पर साझा किया.

संदेश में कहा गया है, "अगर ट्रंप प्रशासन के दौरान कोई समझौता होता है, तो यह सिर्फ़ इसराइल या मध्य पूर्व में ही नहीं, बल्कि यूरोप, अमेरिका और हर जगह शांति, सुरक्षा और सुरक्षित माहौल की गारंटी देगा." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट