अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक को सऊदी अरब से मिले एक अरब डॉलर
21-Apr-2026 11:46 AM
पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक को सऊदी अरब से मिले एक अरब डॉलर

पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक को सऊदी अरब के वित्त मंत्रालय से एक अरब अमेरिकी डॉलर मिले हैं.

स्‍टेट बैंक ऑफ़ पाकिस्तान ने आधिकारिक एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट करते हुए लिखा, "सऊदी अरब के वित्त मंत्रालय से एक अरब अमेरिकी डॉलर मिले हैं. यह रकम 20 अप्रैल 2026 को बैंक के खाते में आई है."

आगे लिखा, "यह हाल ही में सऊदी अरब के साथ हुए तीन अरब डॉलर के समझौते की दूसरी किस्‍त है. पहली किस्‍त दो अरब डॉलर की थी, जो 15 अप्रैल 2026 को बैंक को मिल चुकी है."

इससे पहले गुरुवार को ही पाकिस्‍तानी केंद्रीय बैंक ने सऊदी अरब से दो अरब अमेरिकी डॉलर की राशि मिलने की पुष्टि की थी.

यह राशि ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बना हुआ है.

गौरतलब है कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान के लिए अपनी पांच अरब डॉलर की जमा सुविधा को तीन वर्ष के लिए बढ़ा दिया था.

इसके अलावा, अलग से तीन अरब डॉलर जमा करने का भी आश्वासन दिया था. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट