अंतरराष्ट्रीय

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई की सेहत को लेकर पूर्व मंत्री ने ये बताया
21-Apr-2026 8:47 AM
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई की सेहत को लेकर पूर्व मंत्री ने ये बताया

ईरान के एक पूर्व मंत्री ने दावा किया है कि सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई "पूरी तरह स्वस्थ" हैं.

ईरान ब्रॉडकास्टिंग के पूर्व प्रमुख और पर्यटन मंत्री रह चुके इज़्ज़तुल्लाह ज़रग़ामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "भरोसेमंद जानकारों का मानना है कि सुरक्षा कारणों से अभी ख़ामेनेई की तस्वीरें या ऑडियो जारी करना ठीक नहीं होगा."

ज़रग़ामी ने लोगों से अपील की कि वे बेकार की बातों पर ध्यान न दें. यह इशारा उन लोगों की ओर था जो लंबे समय से मोजतबा ख़ामेनेई की सेहत को लेकर सवाल उठाते रहे हैं.

मोजतबा ख़ामेनेई 8 मार्च को सर्वोच्च नेता बने थे, उसके बाद से उन्होंने कोई भाषण नहीं दिया है, न कैमरे पर आए हैं और न ही उनकी कोई हाल की तस्वीर जारी की गई है.

हालांकि, पिछले 40 दिनों में कई बार लिखित बयान जारी किए, जिन्हें उनका बताया गया है. 20 अप्रैल को उन्होंने सुन्नी धर्मगुरुओं को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनके पिता की मौत पर संवेदना जताई थी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट